shishu-mandir

Good news- वीरता चक्र प्राप्त सैनिकों और वीर नारियों को मुफ्त मिलेगी रोडवेज बसों में सफर की सुविधा

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए वीरता चक्र वाले सैनिकों और वीर नारियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर देने की घोषणा की है। सैनिक कल्याण विभाग ने शनिवार को इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं। बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के बाद कैबिनेट ने यह निर्णय किया था।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के अनुसार मुफ्त यात्रा में जो भी खर्च आएगा वह सैनिक कल्याण विभाग रोडवेज को चुकाएगा।
राज्य में वर्तमान में वीरता चक्र प्राप्त सैन्य अफसर और सैनिकों की संख्या 250 से अधिक है। इनके रोडवेज में यात्रा करने पर सालाना अधिकतम 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पिछले वर्ष विजय दिवस के मौके पर यह घोषणा की थी।

saraswati-bal-vidya-niketan