shishu-mandir

होमगार्ड जवानों के भोजन भत्ते में हुई चार गुना की बढ़ोत्तरी,कैबिनेट से मिली मंजूरी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में अब होमगार्ड के जवानों को भोजन भत्ते में चार गुना अधिक धनराशि मिलेगी। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब जवानों को 120 रूपया रोज भोजन भत्ते के रूप में मिलेगा।

new-modern
gyan-vigyan

आज यानि मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब होमगार्ड जवानो का भोजन भत्ता चार गुना बढ़ जाएंगा। अभी तक होमगार्ड के जवानों को अंतरजनपदीय आवागमन के दौरान ड्यूटी भत्ते के अतिरिक्त 30 रुपये भोजन भत्ता मिलता था,जिसे अब बढ़ाकर 120 रूपया कर दिया गया है। होमगार्ड विभाग ने सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था और कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

saraswati-bal-vidya-niketan