पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने किया SSJ यूनिवर्सिटी का निरीक्षण

अल्मोड़ा,10 अगस्त 2026प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में ओएसडी भाष्कर खुल्बे ने सोमवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा…

Former PMO Advisor Bhaskar Khulbe inspected SSJ University

अल्मोड़ा,10 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में ओएसडी भाष्कर खुल्बे ने सोमवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर स्थित जंतु विज्ञान, विधि और वाणिज्य विभागों का जायजा लिया तथा पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया।

25
26


बीबीए, एमबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों को बेहतर बनाने के निर्देश
निरीक्षण के बाद हुई बैठक में श्री भाष्कर खुल्बे ने शासन के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान, विधि और वाणिज्य भवनों के इंफ्रास्ट्रक्चर को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी को जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए आंगणन बनाकर देने को कहा। इससे पहले इससे पूर्व प्रशासनिक भवन पहुँचने पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट एवं विश्वविद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर श्री भाष्कर खुल्बे का स्वागत किया।


इस मौके पर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह, देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी और छात्रनेता आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply