हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। सांस लेने…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

d57996b677741796fb3d54391e7c3db7

25

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वीरभद्र सिंह 9 बार विधायक तथा 5 बार सांसद चुने गए थे। वीरभद्र सिंह, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री के पद पर भी रहे थे। उन्होंने छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर भी संभाली थी। वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे।

वीरभद्र सिंह ने इसी साल जनवरी में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था। वीरभद्र सिंह के निधन पर देशभर की जनता ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।