विधानसभा सत्र आयोजित नहीं करने के विरोध में पूर्व सीएम रावत का गैरसैंण में धरना, सैकड़ों समर्थकों के साथ निकाला जुलूस, जानिए क्या कहा

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
gairsain 22
Screenshot-5

डेस्क। प्रदेश सरकार द्वारा इस साल गैरसैंण में एक भी विधानसभा सत्र न कराएं जाने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गैंरसैंण में धरना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाकर धरने की शुरूआत हुई।

holy-ange-school

पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों व सैकड़ों समर्थकों के साथ हरीश रावत आज गैरसैंण पहुंचे। सबसे पहले सुबह मुख्य बाजार से रामलीला ग्राउंड तक सैकड़ों समर्थकों के साथ हरीश रावत ने जुलूस निकाला। जिसके बाद रामलीला ग्राउंड पहुंचकर वंदे मातरम गाकर धरने की शुरूआत की।

ezgif-1-436a9efdef

पूर्व मुख्यमंत्री रावत समेत कांग्रेस के कई नेता सरकार पर जमकर बरसे। गैरसैंण में एक भी सत्र नहीं कराएं जाने को कांग्रेसियों ने सरकार की पहाड़ के प्रति उदासीनता बताया। हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले ढाई साल में गैरसैंण की अनदेखी की है जिससे गैरसैंण का समुचित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गैरसैंण में दो—दो विधानसभा सत्र कराए गए है। साथ ही कांग्रेस सरकार गैरसैंण की स्थायी राजधानी के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध थी। लेकिन वर्तमान सरकार पहाड़ की लगातार उपेक्षा कर रही है।

बता दे कि कुमाउं व गढ़वाल की सीमा पर बसा गैरसैंण प्रदेश की सियायत में हमेशा से भाजपा व कांग्रेस का चुनावी मुद्दा रहा है। दोनों पाटियों ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर जमकर सियासी फुटबॉल खेली है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब भाजपा के पास विरोध करने के लिए गैरसैंण मुख्य मुद्दा था लेकिन अब भाजपा सत्तासीन है और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका पर गैरसैंण को मुद्दा बनाकर ​सियासत कर रही है।

धरने में पूर्व विधायक नैनीताल सरिता आर्य, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, ललित फर्सवाण, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनसूया प्रसाद मैखुरी, मनीष खंडूड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक जीत राम टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पीतांबर पांडेय, नगरध्यक्ष अल्मोड़ा पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र जोशी, शेखर पांडे, देवेंद्र सिंह बिष्ट डिंपल समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

Joinsub_watsapp