उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ी, बुधवार को दर्ज हुई 31 नई घटनाएं

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में एक ओर जहां गर्मी का मौसम परवान चढ़ने लगा है वहीं राज्य में जंगलों में वनाग्नि के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार को दर्ज की गई 31 नई घटनाओं को मिलाकर राज्यभर में 1 नवंबर 2023 से अब तक कुल 164 घटनाएं दर्ज की जा चुकी है। बुधवार को दर्ज घटनाओं में सबसे अधिक 18 घटनाएं कुमाऊं और 11 घटनाएं गढ़वाल मंडल के जंगलों की हैं।

new-modern

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इससे 38 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। बताते चलें कि जंगलों को आग से बचाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी वन विभाग की ओर से मैराथन बैठकें की गई थी, लेकिन जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है।