shishu-mandir

फौजी पति के खिलाफ पत्नी की दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, दो अन्य ससुरालियों के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस ,मृतका के पिता द्वारा दी तीन लोगो के खिलाफ तहरीर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

धानाचूली ( नैनीताल ) सहयोगी। विवाहिता की मौत मामले में मृतका के परिजनों की ओर से पति व तीन अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है|
विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर शनिवार को मुक्तेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गयी ।घटना की विवेचना सीओ भवाली करेंगे।

शनिवार को मुक्तेश्वर थाने में मृतका के पिता गंगा सिंह बिष्ट द्वारा सुनकिया(लेटिबुगा )निवासी गौरव सिंह (मृतका का पति)पुत्र हिम्मत सिंह व कृपाल सिंह व नानी सरस्वती देवी के खिलाफ भादस की धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि धानाचूली निवासी गंगा सिंह बिष्ट की पुत्री विमला बिष्ट (22)का विवाह मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के लेटिबुगा निवासी हिम्मत सिंह के पुत्र गौरव सिंह जो फ़ौज में कार्यरत है के साथ हुआ था। बीते बृहस्पति को विमला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। जिसमें मृतका के पिता द्वारा द्वारा मुक्तेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया मामले की जांच सीओ भवाली द्वारा की जायेगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाईकी जाएगी। इस दौरान गंगा सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हंसा लोधियाल, प्रदीप लोधियाल, राजू बिष्ट, अरविंद सिंह, चन्दन सिंह आदि शामिल थे।

TAGGED: