Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा परिसर मे त्यागपत्रों की बाढ़,डीएसडब्लू व प्रोक्टर बोर्ड ने दिया इस्तीफा

अल्मोड़ा परिसर मे त्यागपत्रों की बाढ़,डीएसडब्लू व प्रोक्टर बोर्ड ने दिया इस्तीफा

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा परिसर में छात्र आंदोलन जारी है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने जैसे ही निदेशक को अवकाश में भेजने की घोषणा की शिक्षकों में आक्रोश छा गया। इसके बाद परिसर के विभिन्न पदों से इस्तीफे देने वालों की होड़ लग गई।
पहला इस्तीफा परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी का आया है। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पत्र को शुरू किया और यह भी मैंशन किया कि गरिमा और आत्मसम्मान के मद्देनजर अब आगे काम करना मुश्किल है।
परिसर निदेशक के इस्तीफे के तुरंत बाद डीएसडब्लू डा.प्रवीण बिष्ट और प्रोक्टर बोर्ड(कुलानुशासक)डा.डीएस बिष्ट ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में वर्तमान परिस्थितियों में कार्य करना असंभव करार दिया है। शिक्षकों द्वारा परिसर के जिम्मेदार पदों से इस्तीफा देने के बाद उठापटक तेज हो गई है।

प्रिय पाठको….
आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें। Click here to Like our Facebook Page