Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बिग ब्रेकिंग—अल्मोड़ा परिसर के निदेशक ने दिया इस्तीफा

Big Breaking — Almora campus director resigns

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि आत्म सम्मान और गरिमा को देखते हुए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। मालूम हो कि कुछ देर प​हले कुलपति प्रो केएस राणा ने छात्र आंदोलन को देखते हुए परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी को अवकाश पर भेजने की बात कही थी। उसके बाद परिसर निदेशक का इस्तीफा सामने आया है।
कुविवि के कुलपति को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य कारणों से वह पूर्व में भी उन्हें कार्यमुक्त करने का अनुरोध कर चुके थे। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में निदेशक पद पर कार्य करने में वह खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। और यह उनके आत्म सम्मान और गरिमा के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि वह तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

tyag patra

प्रिय पाठको….
आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें। Click here to Like our Facebook Page