shishu-mandir

मानसरोवर यात्रियों का पहला दल पहुंचा बूंदी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

नजंग तक वाहन से जाने के बाद बूंदी के लिए पैदल रवाना हुआ दल

new-modern
gyan-vigyan


पिथौरागढ़। प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल बेस कैंप धारचूला से अपने अगले पड़ाव बूंदी के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुआ। केएमवीएन धारचूला के पर्यटन आवास गृह से सभी यात्रियों को अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम केदार जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और दल को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

saraswati-bal-vidya-niketan

https://uttranews.com/2018/04/23/ek-daur-tha-jab-javed-akhtar-ke-din-mushkil-se-gujarne-lage/

बृहस्पतिवार देर शाम को आधार शिविर धारचूला पहुंचा था 58 सदस्यीय दल


कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 का प्रथम दल गुरुवार देर शाम आधार शिविर धारचूला पहुंचा, जहां सेना के कुमाऊं स्काउट में उनका भव्य स्वागत किया गया। कुमाऊं स्काउट के कमान अधिकारी कर्नल आरएस बिष्ट द्वारा दल के सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेना के पाइप बैंड ने शानदार धुनों के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया।

58 सदस्यीय दल दल में 9 महिला यात्री शामिल


प्रथम दल में कुल 58 यात्रियों में 49 पुरूष और 9 महिला यात्री हैं। 58 सदस्यीय इस दल में 13 राज्यों के यात्री शामिल हैं। इस दल में चंडीगढ़ के 1, दिल्ली के 9, गुजरात के 15, हरियाणा के 3, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक के एक-एक, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल व महाराष्ट्र के दो-दो, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 7 और उत्तराखंड 5 के यात्री शामिल हैं। यात्री दल में दिल्ली के सबसे अधिक आयु 68 वर्ष के मुरलीधर तथा सबसे कम आयु 21 वर्ष के गुजरात के अजय सिंह यात्री शामिल हैं। दल के साथ 2 लाइजनिंग ऑफिसर विजय कुमार मंत्री एवं अखिलेश सिंह रावत हैं। निगम द्वारा यात्रियों का सामान आदि ले जाने के लिए 30 पोर्टर तथा 35 पोनी की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों को नजंग तक वाहन से पहुंचाया गया। उसके उपरांत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सभी यात्री पैदल चलकर बूंदी पहुंच गए।

https://uttranews.com/2019/05/08/kumaun-ki-vaisano-devi-ke-naam-se-vikyat-hai-dunagiri-mandir/

केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी ने दल को दिखाई हरी झंडी

धारचूला से यात्रियों को रवाना करने के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला राजेश्वरी देवी, उप जिलाधिकारी वरुण अग्रवाल, यात्रा अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, सहायक यात्रा अधिकारी धन सिंह, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि महेन्द्र बुदियाल समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा रङ्ग वेशभूषा में यात्रियों का स्वागत कर उन्हें टीका लगाकर स्वागत किया गया।

https://uttranews.com/2019/04/21/rain-hail-from-the-sky-the-waist-of-broken-crop-the-jam-the-drawback-will-come-the-picture-will-surprise-you/