दुपट्टे से पहले गला दबाया और फिर भारी पत्थर से किया वार, फॉरेंसिक के हाथों लगा अहम सबूत जाने किस करीबी ने की हत्या

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि यहां पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या…

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि यहां पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या कर दी गई है। पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या से अब पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दे की पूर्व इस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है की डकैती के अंजाम को देने के दौरान रिटायर आईएएस की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी गई।

यह पूरा मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 की घटना है। सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे उत्तर प्रदेश में रायबरेली समेत कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह प्रयागराज के मंडलायुक्त भी रह चुके हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अपराध दिनदहाड़े अंजाम दिया गया

मिली जानकारी के मुताबिक, रिटायर आईएएस अपनी पत्नी मोहिनी दुबे के साथ इंदिरानगर में रहते थे। 71 वर्षीय पूर्व आईएएस सुबह-सुबह गोल्फ खेलने गए थे। घर लौटने पर उसने देखा कि उसका घर खुला है।घर की सभी अलमारियां खुली हुई थीं और उनकी पत्नी मोहिनी दुबे का शव घर में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि पूर्व आईएएस की पत्नी के गले में फंदा लगा हुआ था। फिलहाल इस घटना से लखनऊ में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।