अभी अभीउत्तराखंडहल्द्धानी

पहले मरी हुई बच्ची को दिया जन्म, फिर अस्पताल में महिला की भी मौत

n5488887561697792198899c4f0d0073ba032434154e715b50c659ae27eaba94e66c164feaf019171762a7c

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

महिला ने घर में मरी बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में महिला को एसटीच ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने पोस्टमार्टम ना करने को लेकर जमकर हंगामा काट दिया। लेकिन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम करवा दिया।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी वर्षीय मो. इमराज पत्नी साजिया परवीन को लेकर काठगोदाम अपने रिश्तेदारों के यहां लेकर आया था। बताया गया कि साजिया 9 महीने की गर्भवती थी। अचानक से बुधवार की रात में साजिया की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने साजिया अस्पताल ले जाना जरूरी ना समझते हुए उसका घर पर प्रसव करा दिया , साजिया ने सुबह एक मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई, गंभीर हालत को देख परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इस बीच जैसे ही परिजनों को पता चला की महिला का पोस्टमार्टम करवाना है तो वह भड़क उठे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची।

परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से पोस्टमार्टम ना करने की अपील की जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़े   झारखंड के भोगनाडीह गांव से 30 जून 1855 को शुरू हुआ था आजादी का पहला विद्रोह

Related posts

यूक्रेन की सेना को प्रमुख पूर्वी शहर से पीछे हटने को कहा गया

Newsdesk Uttranews

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का तानाबाना है दशकों पुराना

Newsdesk Uttranews

नए साल में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है सरकार का तोहफा, होगी salary में बंपर बढ़ोतरी,जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

Newsdesk Uttranews