रानीखेत वन क्षेत्र के जगदेव बीट में भड़का दावानल(Fire )

Fire in the Jagdev beat of Ranikhet forest area अल्मोड़ा, 09 अप्रैल 2022— रानीखेत वन क्षेत्र के चौबटिया क्षेत्र के समीप जगदेव वन बीट में…

Fire in the Jagdev beat of Ranikhet forest area

अल्मोड़ा, 09 अप्रैल 2022— रानीखेत वन क्षेत्र के चौबटिया क्षेत्र के समीप जगदेव वन बीट में जंगल में आग(Fire ) भड़क गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत कर रही है। हालत यह है कि विभाग के कई अधिकारी भी आग बुझाने में जुटे हुए है। लेकिन फिलहाल आग (Fire )पर काबू नहीं पाया जा सका है।

fire rkt


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग तेजी से जंगल में बढ़ रही है। और लपटों के बीच धुंध का गुबार भी आग बुझाने वालों की परेशानियां बढ़ा रही है। वन विभाग ने कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। डीएफओ भी मौके पर ही मौजूद है। अधिकारियों ने प्रशासन से भी मदद की अपील की है
वन विभाग के डीएफओ महातिम यादव भी अपनी टीम के साथ आग बुझाने में जुटे हुए हैं।