ओसवाल में लगी आग, आधा दर्जन फायर बिग्रेड गाड़ियों की मदद से पाया काबू

लुधियाना। किरपाल नगर स्थित गली नंबर 2 में शनिवार की सुबह एक हौजरी इकाई में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

4a842602a16a1a2cc841ad9c51a3980b

25

लुधियाना। किरपाल नगर स्थित गली नंबर 2 में शनिवार की सुबह एक हौजरी इकाई में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी।  माैके पर पहुंची फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। वही मामले की सूचना मिलते ही थाना सुंदर नगर की पुलिस मौके पर पुहंची।

शिवानी ओसवाल फैक्ट्री में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे धुंआ निकलते देख पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फैक्ट्री मालिक व फायर बिग्रेड को सूचना दी। वही सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़िया मौके पर पुहंची, जिन्होंने करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग फैक्ट्री की निचली मंजिल पर लगी थी जहां से धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया।

फैक्ट्री में पड़ा तैयार माल जलकर राख

आग फैक्ट्री की पहली मंजिल तक पुहंच गई। फैक्ट्री के संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने से उनकी फैक्ट्री में पड़ा तैयार माल जलकर राख हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। शहर में इससे पहले हिंदुस्तान टायर्स में भी आज सुबह ही भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में फायर कर्मियाें के पसीने छूट रहे हैं। गाैरतलब है कि गर्मी के माैसम में शहर में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।