Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बद्रीनाथ हाइवे के समीप सोनला में BHEL के गोदाम में लगी आग

इन दिनों आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है । वही अब बदरीनाथ हाईवे के समीप सोनला में मंगलवार को भेल के गोदाम…

इन दिनों आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है । वही अब बदरीनाथ हाईवे के समीप सोनला में मंगलवार को भेल के गोदाम में अचानक से भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। चमोली की सभी फायर ब्रिगेड की टीम आआग बुझाने में लगी हैं।रुद्रप्रयाग से भी वाहन मंगाया गया है। साथ ही जल संस्थान के टैंकर भी लगे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं टीम का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25