shishu-mandir

दुखद सूचना:- सिने तारिका रूप दुर्गापाल की माता का निधन,अल्मोड़ा में ली अंतिम सांस

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20190926 084033
Screenshot-5

अल्मोड़ा:- सिने तारिका रूप दुर्गापाल की माता व पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल की धर्मपत्नी डा. सुधा दुर्गापाल का निधन हो गया है वह 68 वर्ष की थी| गत रात्री(25सितंबर)को उन्होंने अल्मोड़ा में अंतिम सांस ली, वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी| स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल के पति नगर के वरिष्ठ चिकित्सक हैं और स्वास्थ्य निदेशक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं|
परिवार की सदस्य व स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल की देवरानी एवं सामाजिक कार्यकर्ती रीता दुर्गापाल ने इस सूचना की पुष्टि की है| बताया कि गुरुवार शाम चार बजे विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| डा.सुधा दुर्गापाल की दो पुत्रियां है रूप दुर्गापाल सिनेमा जगत में नाम कमा रहीं हैं तो दूसरी पुत्री पारुल मीडिया सेक्टर में कार्यरत है| कई लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है|

new-modern
gyan-vigyan