खेलो इंडिया : पिथौरागढ़ की दो महिला मुक्केबाजी ने जीता कांस्य

पिथौरागढ़। खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स में जनपद पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज नेहा कसन्याल और गायत्री कसन्याल ने कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों ही खिलाड़ी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स में जनपद पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज नेहा कसन्याल और गायत्री कसन्याल ने कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों ही खिलाड़ी जिला मुख्यालय से लगे नैनीसैनी क्षेत्र की निवासी हैं। नेहा ने कुछ अन्तरराट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी की है। वहीं गायत्री कुछ राट्रीय स्तर के मुकाबलों में भागीदारी कर पदक हासिल कर चुकी हैं।

विगत 23 अपै्रल से आगामी 3 मई तक जैन यूनीवर्सिटी बंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित हो रही द्वितीय खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स में नेहा कसन्याल ने 66 किग्रा भार वर्ग में बनूर यूनीवर्सिटी की चेस्टा मार्टिया को दूसरे राउंड मे पराजित कर कांस्य पदक जीता जबकि गायत्री कसन्याल ने 54 किग्रा भार वर्ग में शोबन सिंह जीना यूनीवर्सिटी की मुक्केबाज निशी शुक्ला को 5-0 से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। इससे कुछ रोज पहले पिथौरागढ़ की ही मुक्केबाज शोभा कोहली ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इन महिला मुक्केबाजों ने 1 स्वर्ण तथा 2 कॉस्य पदक जीतकर सीमान्त जनपद और राज्य को गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्षा दीपिका बोहरा, विधायक मयूख महर, विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक हरीश धामी और फकीर राम टम्टा, जिलाधिकारी डॉ आशी चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुन्ठी, उत्तराखण्ड बॉकि्ंसग संघ के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, कै हरि सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एशोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, हरि दत्त कापड़ी अर्जुन अवार्डी, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चन्द्र पन्त, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह सहित जनपद के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इनके उज्जवल भविय की कामना की है।