अभी अभीउत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड से शर्मनाक खबर, 2 साल 8 माह की बच्ची के साथ पिता ने की छेड़छाड़

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

आज के समय में लड़कियों और महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन कई लोग अपनी हवस में ऐसे पागल होते है कि छोटी बच्चियों को भी नही छोड़ते। ऐसी ही एक खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से भी सामने आयी है, जो बेहद ही शर्मनाक है और दुखद है।


बाप ने किया बच्ची संग छेड़छाड़


राजधानी देहरादून के डोईवाला में एक शर्मनाक खबर सामने आई है। डोईवाला के मिस्सर में एक परिवार ने कुछ समय पहले एक बच्ची को गोद लिया था। कुछ समय बाद जब बच्ची सिर्फ 2 साल और 8 माह हुई, तो उसके पिता ने उसके साथ जो हरकत की है वो पिता पुत्री के रिश्तों को शर्मशार करने वाली है। बच्ची की मां का आरोप है कि उसने अपने पति को अपनी बेटी के शरीर के नाजुक पार्टस के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा है।


आरोपी हुआ गिरफ्तार


पति द्वारा की गयी ऐसी हरकत से महिला सदमे में भी है और गुस्से में भी। महिला ने पति के खिलाफ डोईवाला पुलिस थाने में अपनी छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Related posts

अल्मोड़ा में भव्य रूप से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सर्वदलीय महिला संस्था की तैयारियां जोरों पर,गरबा नृत्य रहेगा आकर्षण का केन्द्र

जूमे की नमाज से पहले यूपी में अलर्ट

Newsdesk Uttranews

उत्तराखण्ड- विनोद कुमार सिंघल फिर से बने प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ), राजीव भरतरी भेज गए जैव विविधता बोर्ड

Newsdesk Uttranews