दिल्ली के जंतर मंतर में आज से होगा किसानों का प्रदर्शन, किसान संसद का करेंगे आयोजन

दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग को लेकर चल…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

0436db2297aa32b09b29c82a3784225f

25

दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन अब अगले चरण में बढ़ चुका है। किसान संगठनों ने आज से दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन करते हुए किसान संसद के आयोजन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र अर्थात 9 अगस्त 2021 तक लगातार चलेगा।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को कोरोनो नियमों के तहत दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 11 से सायं 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में रोजाना देशभर से 200 किसानों को शामिल होने की छूट दी है जिन्हें प्रतिदिन पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

किसान प्रतिदिन दिल्ली के सिंघू बार्डर से संसद भवन तक विरोध मार्च करेंगे और दिल्ली पुलिस स्वयं किसानों को अपने साथ जंतर मंतर तक ले जाएगी। किसानो के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा दिया गया है।