अल्मोड़ा: प्राथमिक विद्यालय बैंसखेत के फरमान का नवोदय विद्यालय में चयन

अल्मोड़ा : हवालबाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैंसखेत के होनहार छात्र फरमान अहमद का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत के लिए हुआ है। राजकीय…

Screenshot 2026 04 01 21 30 54 26 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

अल्मोड़ा : हवालबाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैंसखेत के होनहार छात्र फरमान अहमद का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत के लिए हुआ है।


राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैंसखेत के शिक्षक हर्षित जोशी व रेहाना खातून, संकुल प्रभारी हेमंत प्रसाद ने उन्हें शुभकामना दी।

इसके साथ ही विकास खण्ड से खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने विद्यालय के शिक्षकों व चयनित बच्चे को शुभकामनाएं दी है।


इस उपलब्धि के लिए बच्चों के अभिभावको महबूब अहमद तथा बेबी शबाना ने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के छात्र के इस प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।