Punjab- मशहूर संगीतकार दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 2 साल की सजा

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

चंडीगढ़। चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार पटियाला की अदालत ने भांगड़ा पॉप गायक दलेर मेहंदी की 19 साल पुराने मानव तस्करी मामले में 2 साल की जेल के खिलाफ याचिका खारिज कर दी और उन्हें जेल भेज दिया है। उन्हें मार्च 2018 में अपने भाई के साथ दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को विदेश ले जाने के बहाने 1 करोड़ रुपए तक लिए।

बताते चलें कि अदालत के जमानत याचिका खारिज होने के बाद दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने गायक और उनके भाई शमशेर सिंह जिनकी अक्टूबर 2017 में मृत्यु हो गई थी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।