पर्यावरण संस्थान में विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया धरा के संरक्षण का संकल्प

गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के इआईएसीपी केन्द्र द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर भूमि और जल संसाधन केंद्र एवं…

Screenshot 2026 04 23 08 16 52 39 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के इआईएसीपी केन्द्र द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर भूमि और जल संसाधन केंद्र एवं एनएमएचएस से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस मौके पर केंद्र प्रमुख ई० एमएस लोधी ने कहा कि पर्यावरणीय चिंताएं आज हमारी सतत् चिंता का विषय है और हमें हर क्षेत्र में इसके संरक्षण की दिशा में काम करना होगा।

उन्होंने विभिन्न केद्रों में आज के दिन चल रहे विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि इस वर्ष “हमारी शक्ति हमारा गृह” शीर्षक पर देश भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन, तापमान वृद्धि और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर अनुसंधान और व्यापक उपायों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस अवसर पर बताया गया कि देश भर में 54 केंद्रों में से अधिकांश केन्द्रों द्वारा इस अवसर पर जल संरक्षण, कार्यशालाएं, व्याख्यान, स्कूली कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर परिसर क्षेत्र में संस्थान में तैयार नर्सरी से विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों को रोपित किया गया। उन्होंने कहा कि परिसर में इन पौधों की निरंतर देखरेख से इन्हें संरक्षित किया जा सकता है।


इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने जल संरक्षण, ग्लेशियरों के पिघलने, ऊर्जा संकट जैसे विषयों पर चिंतन किया और कहा कि आने वाली पीढ़ी को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़कर काम करना होगा।

विभिन्न वक्ताओं ने आने वाले मानसून काल में और वृहद पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों को संचालित करने की योजना पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ई० आशुतोष तिवारी, वैज्ञानिक हिमांशु जोशी, डॉ. महेशानंद, डॉ. पुष्कर सिंह, कमल किशोर टम्टा, हेम तिवारी, डॉ प्रियंका लोहनी, दीपा वर्मा, जगदीश पाण्डे, योगेश परिहार, अरविंद टम्टा, सौरभ नेगी सहित 30 से अधिक शोधार्थियों व स्टाफ ने पौधरोपण में प्रतिभाग किया।