shishu-mandir

कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में लंबे समय से एक अनुभाग पर जमे अधिकारियों कर्मचारियों को अन्यत्र अनुभाग में तैनाती दी जाएगी।

new-modern
gyan-vigyan

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसे लेकर ढांचा तैयार कर लिया गया है। बताते चलें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीते कई सालों से कर्मचारियों के तबादले नहीं किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत विभिन्न परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों की तैनाती पर अब जल्द ही फेरबदल किया जाएगा। कर्मचारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं।

ऐसे में विवि के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विवि की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की लेकर ढांचा तैयार कर लिया गया है। अब मानकों के अनुसार सेवा अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाएगा।