shishu-mandir

अब उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारी करेंगे आंदोलन

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर लगातार उत्तराखंड में विभिन्न कर्मचारी संगठन आगे आ रहे हैं। अब उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारियों ने प्रबंधन पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि 23 फरवरी तक सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो 24 फरवरी से जल भवन का घेराव किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी मैनेजमेंट की रहेगी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का कहा है कि पेयजल के राजकीयकरण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। समूह घ से समूह ग में पदोन्नति नहीं हुई है। कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड का भी लाभ नहीं मिला है। फील्ड कर्मचारियों को भी 1200 रुपये वाहन भत्ते देने का आदेश नहीं किया गया है। आईटीआई धारको को जेई के पद पर भी पदोन्नत नहीं किया गया है। अतः सरकार कर्मचारियों के हित में कुछ आवश्यक कदम उठाए।