Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा की नगर इकाई के चुनाव के लिए कल से नामांकन, मनोज बनाए गए चुनाव समिति के मीडिया प्रभारी

election devbhumi udhyog vyapar mandal अल्मोड़ा, 11 फरवरी 2024- देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा की नगर इकाई के चुनाव प्रकिया आरम्भ हो रही हैं। कल…

election devbhumi udhyog vyapar mandal

अल्मोड़ा, 11 फरवरी 2024- देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा की नगर इकाई के चुनाव प्रकिया आरम्भ हो रही हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


कल सोमवार प्रातः 11 बजे से माँ नन्दादेवी मन्दिर के गीता भवन में नामांकन प्रकिया आरम्भ होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने यजारी बताया कि नगर इकाई के चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नामांकन प्रक्रिया समिति में सह निर्वाचन अधिकारी यूसूफ तिवारी एंव विनीत बिष्ट के साथ वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, हरेन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा, दिनेश मठपाल, सलमान
अंसारी आदि को जिम्मेदारी दी गयी है।
पूर्व व्यापार मण्डल महासचिव मनोज सिंह पवार को देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर इकाई के चुनाव के लिए मुख्य मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया हैं।
समाजसेवी मनोज सनवाल एंव समाजसेवी राजेन्द्र सिंह बिष्ट को संयुक्तरूप से चुनाव का सह पर्यवेक्षक बनाया गया है।
त्रिलोचन जोशी ने कहा कि देवभूमि नगर उधोग व्यापार मण्डल की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एंव पारदर्शी और बेहद सादगी पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पूरी चुनाव संचालन समिति जुटी हैं।