Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लिया बड़ा फैसला, आधार से वोटर आईडी को लिंक करवाना अनिवार्य, लिंक करने के जानिए यह आसन से टिप्स

वोटर आईडी और आधार कार्ड दोनो ही बहुत जरूरी दस्तावेज है । जिसके बिना आपका कोई भी काम होना मुश्किल होता है। आधार नंबर को…

वोटर आईडी और आधार कार्ड दोनो ही बहुत जरूरी दस्तावेज है । जिसके बिना आपका कोई भी काम होना मुश्किल होता है। आधार नंबर को वोटर आईडी के साथ जोड़ने से एक ही व्यक्ति के नाम पर फर्जी या एक से ज्यादा बने फेक वोटर आईडी को खत्म किया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आपको बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से सभी वोटर्स से अपील की गई है कि वह आधार को वोटर आईडी से लिंक कर ले। यह फैसला चुनाव आयोग ने चुनाव में गड़बड़ी ना हो इसके लिए किया है। क्योंकि इससे निष्पक्ष चुनाव करने में सहायता मिलेगी। आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने के कई तरीके है। यहां हम आपको बताते है कि किस तरह से आप यह कर सकते है। इसके लिए सबसे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https:voters.eci.gov.in पर जाए।

जिसके बाद आप इस साइट पर रजिस्टर्ड है तो अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड और कैपचा कोड दर्ज करे और लॉगिन पर क्लिक करें। अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो साइन अप ऑप्शन पर क्लिक करें और पहले खुद को रजिस्टर कर ले। एक बार हो जाने पर अपना मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दर्ज करे। जिसके बाद जरूरी डिटेल भर ले और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आधार और इलेक्शन फोटो आईडी की जरूरत होगी। जिसके बाद EPIC नंबर दर्ज करे जो आपकी वोटर आईडी पर दर्ज होती है इसके बाद वेरिफाई एंड फिल फॉर्म पर क्लिक करें। पूरी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट का बटन दबाएं जिसके बाद आपको एसएमएस के सूचित किया जाएगा।

यदि आप अपने वोटर आईडी के आधार से ऑनलाइन लिंक नहीं कर पा रहे है तो SMS द्वारा लिंक कर सकतें है। जिसके लिए आपको 166 या 51969 पर एक मैसेज भेजना होगा। जिसमें ECILINK<SPACE><EPIC NO.> <SPACE><AADHAR NO.> से जुड़ी डिटेल्स देनी होगी। जिसके बाद वोटर आईडी और आधार लिंक हो जाएंगे।