Uttarakhand- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का पर्व

editor1
1 Min Read

उत्तराखंड। प्रदेश में ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर और एक-दूसरे को गले लगा कर पर्व की मुबारकबाद दी गई। ईद उल फितर के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में तमाम किस्म के पकवान बनाए गए।

पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के टकाना स्थित ईदगाह मैदान में पहुंचकर नगर क्षेत्र के विधायक मयूख महर ने लोगों को ईदी की शुभकामनाएं दीं और प्रेम तथा भाईचारे का संदेश दिया। हिंदू समुदाय के अन्य लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, करन सिंह, कमल सूंठा, आनंद धामी, शिवम् पंत सहित अनेक लोग मौजूद थे।