Almora-शिक्षाविद और रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का निधन,पूर्व पालिकाध्यक्ष जोशी ने जताया शोक

रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व शिक्षक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का बीते दिवस लखनऊ में निधन हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.…

Educationist and artist Jagdish Chandra Joshi passes away

रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व शिक्षक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का बीते दिवस लखनऊ में निधन हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चंद्रशेखर जोशी उनके बड़े भाई थे, उनके छोटे भाई अल्मोड़ा में जिला सूचना अधिकारी रहे। उनके निधन पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि स्वर्गीय जगदीश चंद्र जोशी ने अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा से की थी। इसके पश्चात उन्होंने रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जहाँ वे अर्थशास्त्र प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रहे।


स्व. जगदीश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा की रामलीलाओं में एक कुशल मेकअप विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान प्राप्त थी। संस्कृति एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। प्रसिद्ध लोकगायक स्व. मोहन उप्रेती तथा तत्कालीन लोक कलाकार संघ से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा।उनका निवास रानीधारा क्षेत्र में था।

पूर्व पालिकाध्यक्ष जोशी ने बताय कि जगदीश चंद्र जोशी जी अत्यंत विनम्र एवं विनोदी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका निधन न केवल शिक्षा और संस्कृति जगत, बल्कि सम्पूर्ण अल्मोड़ा नगर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।