रानीखेत इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा मेघा को शैक्षणिक उन्नति सहयोग

रानीखेत। रानीखेत इंटर कॉलेज की मेघावी छात्रा मेघा पवार की शैक्षणिक उन्नति के लिए समाजसेवी विकास पंत ने सराहनीय पहल कर सहायता का हाथ बढ़ाया…

Screenshot 2026 04 15 08 28 31 08 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

रानीखेत। रानीखेत इंटर कॉलेज की मेघावी छात्रा मेघा पवार की शैक्षणिक उन्नति के लिए समाजसेवी विकास पंत ने सराहनीय पहल कर सहायता का हाथ बढ़ाया है।


गुरुग्राम निवासी विकास पंत, जो एनर्जी लिंकेज के सह-संस्थापक तथा सीएसको और रूटवे फ्रेट सॉल्यूशंस के उपाध्यक्ष हैं, ने छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए उसकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया है।


उन्होने विद्यालय के अन्य जरूरतमंद एवं होनहार छात्र-छात्राओं की मदद करने की भी इच्छा जताई है। ज्ञात हो कि श्री पंत इससे पहले भी कई विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता कर चुके हैं।


रानीखेत इंटर कॉलेज की मेघावी छात्रा मेघा को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप भी मिलती है और मुख्यमंत्री भ्रमण योजना के तहत 10वीं की परीक्षा अच्छे अंको से पास करने पर उसे तमिलनाडु राज्य का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया था।

वर्तमान में मेघा कक्षा 12वीं की छात्रा हैं और उसके पिता निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल ने समाजसेवी विकास पंत का आभार व्यक्त करते कहा कि इस प्रकार की पहल से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विद्यालय व राज्य का नाम रोशन करेंगे।