अंबेडकर जयंती: पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट में हुए कई कार्यक्रम

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गयी । सर्वप्रथम प्रधानाचार्या सोनिका नेगी तथा शिक्षिकाओं ने बाबा…

Screenshot 2026 04 15 08 42 53 14 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गयी ।


सर्वप्रथम प्रधानाचार्या सोनिका नेगी तथा शिक्षिकाओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर निबंध, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

शिक्षिका लता अधिकारी तथा माया मेहरा ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।छात्रा रिया बिष्ट ने संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विचार प्रस्तुत किये।


प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में भेदभाव मिटाने के लिए बाबा साहेब ने जीवनपर्यंत संघर्ष किया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीणा आर्या ने किया।

इस अवसर पर चित्रा पांडेय, किरण बिष्ट, डॉ. मंजू रावत, प्रेमा जोशी,भावना जोशी, लता कांडपाल, रेणु तिवारी, सुरभि पंत, ऋतु उपाध्याय, तनुजा, गरिमा आदि शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।