मुंबई: अनिल देशमुख के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसके अलावा आज सुबह ईडी ने उनके निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांडे को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि कल यानी शुक्रवार को ईडी ने अनिल देशमुख के नागपुर और मुंबई वाले घर पर छापेमारी की थी। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

