shishu-mandir

शेफाली जरीवाला – दूसरी शादी करने पर ‘कांटा लगा लड़की’ तक कहा गया

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

3d3fbf971cc8b6a15d3f65f1baa3291a

new-modern
gyan-vigyan

मुंबई। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था, उन्हें रातों रात फेम मिल गया था। खास बात है कि उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया था बल्कि एक गाने के जरिये ही अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के बारे में। शेफाली का जीवन हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। शेफाली जरीवाला का एक बार तलाक हो चुका है। शेफाली ने दूसरी शादी पराग त्यागी से की थी। शेफाली जरीवाला ने अपने बीते दिनों को याद कर एक खुलासा किया है।

दरअसल, पहली शादी टूट जाने के बाद जब शेफाली ने पराग को अपना जीवनसाथी चुना तो उन्हें लोगों के कई ताने सुनने पड़े थे। शेफाली ने बताया कि उस समय लोगों ने उनको जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कांटा लगी और ना जाने क्या क्या कहकर भला बुरा कहा था। अब शेफाली ने इसके बारे में खुलकर बात की है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शेफाली ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है और कहा, ‘जब आपके साथ ऐसा होता है तो आपको लगता है कि दुनिया खत्म हो गई है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण फैसला होता है। आपको लगता है, अब आगे क्या होगा। जब मेरी शादी हुई और मेरा तलाक हुआ तब मैं एक जवान लड़की थी। यह मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था लेकिन लोगों ने मुझे समझा और मेरे फैसले का सम्मान किया। इनमें मेरे माता-पिता, दोस्त और कई लोग शामिल हैं।’

शेफाली आगे कहती हैं, ‘जब आपके साथ यह होता है, आपको लगता है कि आपकी दुनिया खत्म हो गई है। आप यह सोचने लगते हैं कि जो आपके साथ हुआ वह गलत हुआ। एक वक्त ऐसा भी सामने आ जाता है जब आप प्यार में विश्वास करना ही छोड़ देते हैं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। आप यह सोचने लगते हैं कि आपको किसी से प्यार नहीं हो सकता या फिर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगे लेकिन यह वक्त भी निकल जाता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह तलाक के दौरान और दूसरी बार शादी करने पर लोगों के तानों का भी शिकार हुई हैं।

इस बारे में शेफाली कहती है, ‘यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, सिर्फ औरतों को जज करते हैं। ऐसा क्यों है कि पुरुष 10 बार शादी कर सकते हैं और महिलाएं दो बार भी नहीं। महिलाओं को यह तक कह दिया जाता है कि इसी ने कुछ किया होगा। इसमें कुछ गड़बड़ होगी। मुझे भी ‘कांटा लगा’ लड़की, यह बहुत बोल्ड है और ना जाने क्या क्या सुनना पड़ा था। हम कई प्रकार की भूमिकाएं पर्दे पर निभाते हैं। हम पर्दे पर अगर बुरे दिखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने असल जीवन में भी वैसे ही हैं।’ 

बता दें 2004 में शेफाली जरीवाला ने सिंगर हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक ना चली और 2009 में उनका तलाक हो गया था। शेफाली अपने जीवन में आगे बढ़ गईं और फिर उन्हें पराग त्यागी में अपना प्यार नजर आने लगा। उसके बाद पराग और शेफाली ने 2014 में पराग से दूसरी शादी कर ली।