जानें कैसा रहेगा आज और कल मौसम का मिजाज

नई दिल्ली: पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) इन राज्यों में आज भी बारिश…

db761d6483043e60142563140f43b1f4

25
26

नई दिल्ली: पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) इन राज्यों में आज भी बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है। 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है।आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धाथनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी और आसपास के अन्य इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

आईएमडी के मुताबिक, झारखंड के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति को देखते हुए बिहार में अगले दो से तीन दिन वज्रपात और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, यह बारिश एक साथ सभी इलाकों में इसलिए नहीं होगी क्योंकि स्थानीय प्रभाव से बने बादलों को किसी मजबूत मौसमी सिस्टम का साथ नहीं मिल रहा है। प्रदेश में स्थानीय प्रभावों से टुकड़ों में बादल बन रहे हैं, जो नमी और तापमान को पाकर वज्रपात की वजह बन रहे हैं। यही वजह है कि विभिन्न जगहों पर शहर के एक हिस्से में बारिश हो रही जबकि दूसरे हिस्से में एक भी बूंद नहीं पड़ रही है। मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाके में शुक्रवार देर रात से ही बारिश जारी है।

दिल्ली में अभी मानसून आने में समय लगेगा, लेकिन दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली में मध्यम बारिश का मौसम अगले दो दिन और बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शनिवार तक के लिए वैध है। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग (जिसमें रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं) और अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

साहा ने बताया कि होशंगाबाद संभाग और झाबुआ जिले में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है और इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल सहित 10 संभागों के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • 26 जून का मौसम:  बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का आसार। 
  • 27 जून का मौसम:  बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।