Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बढ़ती उम्र में त्वचा का नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए रोजाना दही खाना जरूरी, जानिए इसके फायदे

दही हमारी रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा है जो हर भोजन के साथ खाया जाता है। चाहे त्योहारों के समय हो या गर्मियों की दोपहर…

दही हमारी रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा है जो हर भोजन के साथ खाया जाता है। चाहे त्योहारों के समय हो या गर्मियों की दोपहर में, दही स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है। यह सदियों से हमारे खानपान में शामिल रहा है। आयुर्वेद में इसे अमृत कहा गया है। यह शरीर को ठंडक देता है और इसमें छिपे प्रोबायोटिक्स, विटामिन्स और मिनरल्स कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर में कई बदलाव आ सकते हैं और इसे अपने आहार में शामिल करना बहुत जरूरी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस नामक अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। यह पेट में हानिकारक जीवाणुओं को खत्म करते हैं और पेट को हल्का बनाते हैं। जिन लोगों को गैस, अपच या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उनके लिए दही वरदान से कम नहीं। रोजाना थोड़ी मात्रा में दही खाने से पाचन सुधरता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। दही में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि जिन लोगों की डाइट में दही शामिल होता है, उन्हें उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम रहता है। यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए फायदेमंद है और दांतों और मसूड़ों की सेहत बनाए रखता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, विटामिन बी12 और जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और एलर्जी से लड़ने में मदद करता है। नियमित रूप से दही खाने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है और त्वचा पर भी इसका असर दिखता है। हार्ट हेल्थ के लिए भी दही बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है। दिल की धड़कन को संतुलित रखता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है। रक्त संचार को बेहतर बनाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को अंदर से साफ करता है। यह मृत त्वचा हटाने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। कई लोग दही को फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है। रोजाना दही खाने से त्वचा का नेचुरल ग्लो बढ़ता है और झाइयां, रूखापन कम होता है। खाने के साथ सादा दही लेना सबसे फायदेमंद है। मीठा दही स्वादिष्ट होता है लेकिन शुगर बढ़ा सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में लें। गर्मियों में दही में थोड़ा नमक और जीरा पाउडर डालना पाचन के लिए बेहतर होता है। रात में दही खाने से बचें, खासकर अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है।