दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत के बाद घरों से निकले लोग, जाने रिक्टर स्केल पर थी कितनी तीव्रता

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। शुक्रवार शाम को दिल्ली नोएडा गुरुग्राम समेत…

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। शुक्रवार शाम को दिल्ली नोएडा गुरुग्राम समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इसका केंद्र नेपाल था। भूकंप के झटके सबसे पहले शाम 7:52 बजे महसूस किए गए। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 20 किलोमीटर नीचे थी।


दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घर और ऑफिस से बाहर निकलने लगे। फिलहाल कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आ रही है।


आमतौर पर इतनी तीव्रता के भूकंप से नुकसान नहीं होता है। रिक्टर स्केल पर पांच तीव्रता का भूकंप आने पर हल्के झटके महसूस होते हैं। दीवार पर टंगी तस्वीर गिर जाती है और खिड़कियां टूट सकती हैं। सुरक्षा पैमाने पर खरी ना उतरने वाली इमारत को भी इसमें नुकसान हो सकता है।


भारत को भूकंप के लिहाज से 5 जोन में बांटा गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तेज भूंकप आने के बहुत कम चांस रहते हैं। दिल्ली भूकंपीय जोन-4 में आता हैं। जिसमें 5-6 तीव्रता के भूकंप से लेकर, 6.8 तीव्रता तक के भूकंप आने की संभावना रहती है।


आपको बता दे कि भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली हलचल या कंपन है जो पृथ्वी के आंतरिक संरचना में होने वाली गतिविधियों के कारण होती है पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में बांटा गया है।

भूपर्पटी (Crust), मेंटल (Mantle) और क्रोड (Core)। पृथ्वी की सबसे बाहरी परत कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार धीमी गति से चलती रहती हैं। धीरे-धीरे हर साल 2-5 सेमी खिसकती हैं।

जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे सरकती हैं, तो एक तनाव पैदा होता है। जिसके कारण हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं।