बड़ी खबर- उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, ऋषिकेश रहा भूकंप का केंद्र

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार आज शाम 4.25 पर भूकंप के झटके महसूस किए…

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार आज शाम 4.25 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र ऋषिकेश रहा है और रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है। बताते चलें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बीते 9 नवंबर को तड़के दो बार भूकंप आया था। भूकंप के झटके उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात में जग रहे लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए थे।