Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

लिवर की बीमारी के शुरुआती संकेत ,जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है

हमारे शरीर का लिवर एक बहुत जरूरी अंग है जो खाना पचाने का काम करता है और साथ ही शरीर से हानिकारक चीजें निकालने में…

हमारे शरीर का लिवर एक बहुत जरूरी अंग है जो खाना पचाने का काम करता है और साथ ही शरीर से हानिकारक चीजें निकालने में मदद करता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे तो हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। मगर बड़ी बात यह है कि लिवर की बीमारी की शुरुआत में इसे पहचान पाना आसान नहीं होता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शरीर कई तरह के संकेत देता है जो लिवर की समस्या की ओर इशारा करते हैं। अगर आपकी आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगे तो इसे हल्के में न लें क्योंकि यह जॉन्डिस का लक्षण हो सकता है जो लिवर की खराबी का संकेत है। इसके अलावा हाथों की हथेलियों पर लाल निशान या चकत्ते दिखना भी गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है। पैरों और पंजों में सूजन बनी रहना भी लिवर खराब होने की पहचान है क्योंकि लिवर खराब होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार पेट में लगातार दर्द या सूजन, भूख कम लगना, जी मिचलाना, बार-बार उल्टी होना और पेशाब का रंग गहरा होना भी लिवर की खराबी के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही मांसपेशियों में कमजोरी और थकान भी इस बीमारी की निशानी हो सकती है। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए तो लिवर की समस्या बढ़ सकती है और इलाज मुश्किल हो सकता है।

इसलिए जब भी ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। डॉक्टर लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड जैसी जांच कर समस्या की पुष्टि करते हैं। शुरुआती दौर में इलाज आसान होता है लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर फेल्योर या ट्रांसप्लांट की जरूरत भी पड़ सकती है। बचाव के लिए शराब और तैलीय भोजन से बचना चाहिए, स्वस्थ आहार लेना चाहिए और शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। साथ ही डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा नहीं लेनी चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए ताकि लिवर की स्थिति पर नजर बनी रहे।