Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Dussehra 2025: जाने कब है महाष्टमी और कब है दशहरा? नोट कर ले सही तिथि और शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र का त्योहार हर साल आश्विन महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व आदि शक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। इस शुभ…

शारदीय नवरात्र का त्योहार हर साल आश्विन महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व आदि शक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर देवी मां और उनके नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्र के दौरान सप्तमी, दुर्गा अष्टमी और नवमी पर देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा भी की जाती है। आईए जानते हैं कब है सही तिथि और क्या है शुभ मुहूर्त

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


कब है सप्तमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि की शुरुआत 28 सितंबर को दोपहर 2:27 पर होगी। वही सप्तमी तिथि का समापन 29 सितंबर को शाम 4:31 पर होगा। इस प्रकार सप्तमी तिथि 28 को है। इस दिन शारदे नवरात्रि सप्तमी का व्रत रखा जाएगा और इसके साथ ही देवी मां कालरात्रि की पूजा भी होगी।


कब है अष्टमी ?
वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन मां के शुक्ल पक्ष के अष्टमी तिथि 29 सितंबर को शाम 4:32 पर शुरू हो जाएगी। यह अष्टमी तिथि का समापन 30 सितंबर को 6:06 पर होगा। महा अष्टमी का व्रत 30 सितंबर को ही रखा जाएगा।इस शुभ अवसर पर देवी मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और उसके साथ ही जगत जननी की विशेष पूजा की जाएगी।


कब है नवमी ?
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 30 सितंबर को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगी और 01 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। तिथि गणना के अनुसार, 01 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।


कब है दशहरा?
अश्विन मां की शुक्ल पक्ष के दशमी पर दशहरा पर मनाया जाता है। इस शुभ तिथि की शुरुआत 1 अक्टूबर को शाम 7:02 पर शुरू हो जाएगी। वही दशहरा तिथि का समापन 2 अक्टूबर को शाम 7:10 पर होगा।


इस प्रकार 02 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा के लिए शुभ समय दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक है। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर 02 बजकर 53 मिनट तक है।