दुर्गा पंडाल चौघानपाटा में बह रही आस्था की रसधार, देर रात तक चल रहा भजन कीर्तनों का दौर

अल्मोड़ा:- नवरात्र के अवसर पर दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा में मां दुर्गा के पंडाल में भक्ति और आस्था की रसधार बह रही है| रोज प्रातः…

IMG 20181012 WA0022

25
26

अल्मोड़ा:- नवरात्र के अवसर पर दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा में मां दुर्गा के पंडाल में भक्ति और आस्था की रसधार बह रही है|
रोज प्रातः 7:00 बजे से मुख्य पुजारी राजेश चन्द्र द्वारा देवी पाठ तत्पश्चात नित्य पंचांग कर्म कर 10:00 बजे प्रातः कालीन आरती की जा रही है | दोपहर में दरबार के सामने महिलाओं द्वारा देवी के भजनों की प्रस्तुति दी | सांयकालीन भजन संध्या में पारंपरिक व कुमांऊनी भजनों का गायन किया जा रहा है| सायंकालीन बेला में महिलाओं द्वारा मां भगवती के सम्मुख कीर्तन भजनओं का आयोजन किया गया इस अवसर पर लीला चौहान मीना जोशी रेनू गोस्वामी विनीता गैड़ा ,भगवती , लीला अधिकारी, गुड्डी गोस्वामी ,ललित चंद्र जोशी ,शरद साह सुनील सचदेवा, शुभम वर्मा, मनोज बिष्ट ,विरेंद्र कुमार, सूरज वाणी, सुंदर लटवाल ,मुकेश जोशी हरीश भट्ट, ललित मोहन जोशी ,भारत भूषण आलोक गोयल आदि भक्तजन मौजूद थे।