shishu-mandir

Almora-ढुंगाधारा में धूमधाम के साथ दुर्गा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 7 अक्टूबर 2021

new-modern
gyan-vigyan

शरदीय नवरात्र के पहले दिन यहां ढुंगाधारा में शोभा यात्रा निकालने के बाद दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ ही दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan


प्रथम नवरात्र को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इस बार भी कोविड प्रोटॉकाल के तहत सीमित मात्रा में ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।


शोभा—यात्रा मां दुर्गा शक्ति के जयकारों और आरती भजन कीर्तन करते हुए रामलीला मैदान से पूर्वी पोखरखाली, होमगार्ड ऑफिस, ओम अपार्टमेंट होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंची, इसके बाद शिव मंदिर में पूजा अर्चना दर्शन करने के बाद यह शोभा यात्रा रामलीला मैदान पहुंची।


रामलीला मैदान ढुंगाधारा अल्मोड़ा में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस मौके पर लोगों ने जगत कल्याण और मंगल कामना की। कमल कुमार बिष्ट , मंजु बिष्ट, वन्दना भण्डारी, भुवन चन्द्र त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गयी।


शोभा यात्रा में वंदना भंडारी,मंजू बिष्ट,रंजना भंडारी,अनीता नेगी,भुवन चन्द्र त्रिपाठी, अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, ज्योत्सना त्रिपाठी, निधि जोशी, आकांक्षा बिष्ट, वर्षा मेहता, नीमा मेहता, राधा रावत, दीपा, लक्षिता जोशी, सिद्धि जोशी, दिप्ती जोशी सानिया रोतेला, अनुष्का वर्मा, काव्य जोशी, स्नेहा जोशी, चित्रांशी जोशी, अस्मिता पांडे, प्रिया बिरोरिया, आइसा पूना, प्रज्ञा कथ्यात, तनुजा मेहता, अभिलाषा जोशी, कमल कुमार बिष्ट आदि मौजूद रहे।