shishu-mandir

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में निर्दलीय उम्मीदवार शुभम बिष्ट चुने गए छात्रसंघ अध्यक्ष

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्रसंघ चुनाव 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार शुभम बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने एबीवीपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार शुभम कुमार को 388 वोटों से करारी शिकस्त दी है। जबकि एबीवीपी के प्रत्याशी को महज 758 वोट मिले हैं। सचिव पद पर राहुल नेगी ने जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव गौरव जोशी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दीपक दास ने विजय हासिल की। शेष छह अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर निशांत कुमार वाल्मीकि, छात्रा उपाध्यक्ष पर कंचन भट्ट, सांस्कृतिक सचिव पर सिमरन आनंद पांडे, कोषाध्यक्ष पर संतोष कुमार आर्या, कला संकाय प्रतिनिधि पर कार्तिक सिंह रावत और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर सुमित मौर्या निर्विरोध चुने गए। इस बार डीएसबी परिसर के कुल 5 हजार 300 मतदाताओं में से 2807 ने मत का प्रयोग किया। मतगणना के बाद विजयी रहे सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।