अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीपी भैसोड़ा का तबादला हो गया है शासन ने कई प्राचार्यों का तबादला कर दिया है।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की जिम्मेदारी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल को मिली है।
जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्राचार्यों और संकाय सदस्यों के तबादले व प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर कर दिया गया है।
वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा का नया प्राचार्य बनाया गया है। अन्य मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों का भी स्थानांतरण किया गया है।
यहां देखें सूची….


