अल्मोड़ा: भेटुली ग्रामपंचायत के कैचमेंट एरिया में रोपे चौड़ी पत्ती के पौधे

ग्राम पंचायत भेटुली के खालटिन तोक में पानी की भारी किल्लत को ‌देखते हुए ग्रामीणों ने एक प्रयास किया है। लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा…

plantation

25
26

ग्राम पंचायत भेटुली के खालटिन तोक में पानी की भारी किल्लत को ‌देखते हुए ग्रामीणों ने एक प्रयास किया है।


लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा संसाधन पंचायत भेटुली, वन विभाग एवं यूथ क्लब उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय भेदुली के अध्यापकों व बच्चों के साथ मिलकर जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया में स्थित वन पंचायत क्षेत्र में उतीस और बाज के पौधों का रोपण किया गया।


यहां महत्वपूर्ण बात यह थी कि गड्ढा खुदान का कार्य स्वयं ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर किया गया। पौध वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई। लक्ष्य है, आने वाले वर्षों में ग्रामीणों के सहयोग से एक बेहतरीन जंगल यहां तैयार हो और जल स्रोतों रिचार्ज हो सकें। इसके लिए श्रमदान के जरिये चाल खाल निर्माण भी किया जाएगा।


यही नहीं 13 जून 2024 को बिनसर में हुई भीषण बनाग्नि में भेटुली गांव के दो सीजनल फायरवॉचरों की मृत्यु हो गई थी जबकि एक वनकर्मी बुरी तरह घायल हो गए थे। लोगों ने बताया कि इस जंगल को उन्हें समर्पित करते हुए वनाग्नि शहीद स्मृति वन के रूप में विकसित करने की योजना है।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रियंका भोज, सरपंच सुंदर पिलख्वाल, वन क्षेत्र अधिकारी मनोज सनवाल, वन दरोगा हरेंद्र सिंह सतपाल, प्रशांत कुमार, अध्यापक नितिन जोशी, लोक प्रबंध विकास संस्था की समस्त टीम तथा संसाधन पंचायत भेटुली ने सहयोग दिया।

Leave a Reply