shishu-mandir

डॉ0 बिपिन चंद्र जोशी बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पहले कुलसचिव

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा उत्तराखंड में प्रथम कुलसचिव की नियुक्ति सरकार द्वारा कर दी गई है। उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पूर्व कुलसचिव डॉ0 बिपिन चंद्र जोशी को ही नवस्थापित विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

बताते चलें कि डॉ0 बिपिन चंद्र जोशी रसायन विज्ञान विषय के विशेषज्ञ होने के साथ ही अच्छा प्रशासनिक अनुभव रखते हैं। डॉ0 जोशी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पिथौरागढ़ में रीजनल डायरेक्टर पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसी वर्ष डॉ जोशी को शोध कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

इससे पूर्व वह उत्तराखण्ड आवासीय​ विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का दायित्व भी संभाल चु​के है। उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय का विलय बाद में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में हो गया था।

खबरों से अपडेट रहने के लिये कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें