Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दूरदर्शन ने बदला अपना ऐतिहासिक लोगो , विपक्षी दलों ने साधा निशाना कहा – यह भाजपा का षड्यंत्र है

दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक लोगो के लाल रंग को बदलकर केसरिया कर दिया गया है। जिससे वह विपक्षी दलों के निशाने में आ गया है।…

दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक लोगो के लाल रंग को बदलकर केसरिया कर दिया गया है। जिससे वह विपक्षी दलों के निशाने में आ गया है। इस सबंध में डीडी न्यूज के आधिकारिक एक्स हैंडल पोस्ट किया कि ‘हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई… बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें.’ लेकिन विपक्ष इस बदलाव से नाराज है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को दूरदर्शन के लोगो के रंग में बदलाव को लेकर आलोचना की है। दूरदर्शन के लोगो का रंग बदलकर लाल से नारंगी कर दिया गया है। स्टालिन ने इसे भाजपा का षड़यंत्र बताया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया है।

उन्होंने पोस्ट कर कहा कि “दूरदर्शन पर भगवा दाग लग गया है। तमिलनाडु सीएम ने चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि सब कुछ का भगवाकरण करना भाजपा की साजिश है।” उन्होंने कहा, “यह (लोगो बदलना) उसी की शुरुआत है। लोकसभा 2024 नतीजे जनता को ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़े होते दिखाएंगे।”

वही तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रसार भारती (डीडी, एआईआर) के पूर्व सीईओ, जवाहर सरकार ने लोगो बदले की आलोचना करते हुए इसे ‘दूरदर्शन का भगवाकरण’ बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है! इसके पूर्व सीईओ के रूप में, मैं इसके भगवाकरण को चिंता के साथ देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं- यह अब प्रसार भारती नहीं है, यह प्रचार भारती है।