उत्तराखंड में लगातार कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी में, अब जुड़ा फिर एक नया नाम

Smriti Nigam
1 Min Read

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं, उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सुदेश गंगवार ने भाजपा का दामन थामा है।

new-modern

अनुकृति गुसाई ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है। इसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति गुसाई को सब कुछ दिया है जब वह राजनीति में नौसिखिया थी तब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया और उन्हें राजनीति में बढ़ावा देने का काम किया।

लेकिन जिस पार्टी ने उनको इतना सम्मान दिया अगर वह उसका सिला इस तरीके से दे रही है तो इसको जानता भी भली-भांति समझ रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।