Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

इस गर्मी कहीं लग ना जाए आपको लू, धूप में निकलने से पहले खाए ये चीजें

गर्मियों का मौसम आ गया है और अब गर्म हवा आपके शरीर और आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। लू से बचने के…

गर्मियों का मौसम आ गया है और अब गर्म हवा आपके शरीर और आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

लू से बचने के लिए आपको अपने डाइट पर खास ध्यान देना होगा। आपको अपने खान-पान में कुछ ऐसी पोषक तत्वों को शामिल करना होगा जो आपकी बॉडी को अंदर से ठंडा करें और आपको सेहतमंद बनाए रखें।


आइए ऐसी ही कुछ खाने-पीने की चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।


कर सकते हैं तरबूज का सेवन
गर्मियों में तरबूज जैसे फल का सेवन करना आपकी बॉडी के लिए पहाड़ लाभकारी होता है। आपको बता दे कि इसमें 90% तक पानी होता है जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। तरबूज खाने से लू के खतरे से भी बच सकते हैं


जरूर पिएं छाछ
गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले चाय या कॉफी पीने से परहेज करना चाहिए। अगर आपको गर्म हवाओं से बचाना है तो धूप में निकलने से पहले छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ में मौजूद तत्व न केवल आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं बल्कि आपके शरीर को ठंडा भी रखते हैं


फायदेमंद साबित होगा खीरा
खीरे में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो आपको लू से बचाते हैं गर्मियों में आपको खीरे का डेली सेवन करना चाहिए। यह आपको डिहाइड्रेशन के खतरे से भी बचाता है।


कंज्यूम करें आम पन्ना
गर्मियों में अक्सर आम पन्ना पीने की सलाह दी जाती है आपको बता दे कि इसकी तासीर ठंडी होती है। तपती हुई धूप में निकलने से पहले इसका सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। इसमें आप भुने हुए जीरे और काले नमक को मिक्स करके कंज्यूम कर सकते हैं।