महंगाई की मार, घरेलू LPG gas cylinder के दामो ने छुआ आसमान, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी

LPG Gas Cylinder पर भी अब Ukrain -Russia war का असर देखने को मिल रहा है। भारत में पिछले कुछ समय से domestic LPG gas…

LPG Gas Cylinder पर भी अब Ukrain -Russia war का असर देखने को मिल रहा है। भारत में पिछले कुछ समय से domestic LPG gas cylinder के दाम नहीं बढ़े थे। कई लोग इसके पीछे चुनाव को जिम्मेदार बता रहे थे और उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव खत्म होने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर महंगे हो सकते हैं और ऐसा ही हुआ भी। तेल कंपनियों के द्वारा गैस सिलेंडर महंगा कर दिया गया है।


Domestic LPG Gas Cylinder की नई कीमतों के अनुसार इसमें अब ₹50 की बढ़ोतरी कर दी गई है। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत मंगलवार यानि 22 मार्च 2022 से लागू हो गयी है। आपको बता दें कि देशभर में 6 अक्टूबर 2021 के बाद से LPG गैस सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े
थे। अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में अभी एलपीजी गैस सिलेंडर ₹899 रु 50 पैसे का मिल रहा था, जो अब बढ़कर ₹950 रुपए 50 पैसे का हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आपको बता दें कि इससे पहले तेल कंपनियों के द्वारा petrol-deisel के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95 रुपए 41 पैसे से बढ़कर 96 रुपए 21 पैसे हो गई है। वही डीजल के दाम भी 87 रुपए 47 पैसे प्रति लीटर पहुंच गए है।