shishu-mandir

Pithoragarh- धामी को फिर से कमान मिलने पर पिथौरागढ़ में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर मिठाई बांटी

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस कदम को लेकर खुशी व्याप्त है।

new-modern
gyan-vigyan

भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पन्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम तिराहे पर खूब आतिशबाजी की और प्रदेश की बागडोर फिर से पुष्कर धामी को सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पन्त ने धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि भाजपा ने पूर्व में भी धामी जी के नेतृत्व में मात्र 7 महीने के कार्यकाल में नए आयामों को छुआ है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्व की तरह ही चहुंमुखी विकास को छुएगा। इस अवसर पर गीता पन्त, माला सौन, गीता पांडेय, रेखा जंग, सोनू देवी, रीता सामन्त, हेमा गुरुरानी, निर्मला जोशी, पुष्पा खत्री, प्रमिला बोरा, भावना नगरकोटी, कमला तिवारी, गोपू महर, उमेश महर, किरण महर, विकेश थापा, महेंद्र देउपा, गौरव पन्त, शीतल जोशी, ललित मोहन भट्ट, मोनू चौसाली, मदन जोशी, ललित जोशी, ललित अधिकारी, हरीश मेहता, मनोज पांडेय, सोनम पांडेय, सुरेश, अक्षय शाह, कृपाल वल्दिया, रघुवीर, सनम बोनाल, राम सिंह बिष्ट, भगवान पन्त, रामदेव वर्मा, नरेश जोशी, दामोदर भट्ट, नवीन शेट्टी, दिनेश बिष्ट, मनीष पन्त, रवि पांडेय, गणेश थापा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।