shishu-mandir

दुखद सूचना:- प्रसिद्ध चिकित्सक डा. गुसाई को पितृ शोक

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

IMG 20181014 WA0116
अल्मोड़ा:- बाड़ेछीना क्षेत्र के सम्मानित वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ व्यवसाई धन सिंह गुसाईं का निधन हो गया है| उन्होंने अल्मोड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक व अपने छोटे पुत्र डा. एएस गुसाई के आवास पर अंतिम सांस ली| उनके निधन की सूचना पर अल्मोड़ा नगर व उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है|
स्वर्गीय धन सिंह गुसाई ने बडेछीना में लगभग 50 वर्षों तक कपड़े की दुकान की और एक जाने-माने न्याय प्रिय व्यक्तित्व थे| दिवंगत गुसाई बाडेछीना ही नहीं अपितु पूरे विकास खंड भैसियाछाना में लोकप्रिय व्यक्ति थे समस्त क्षेत्र के समस्त जनमानस उनके देहांत से दुखी है | क्षेत्रवासियों ने एक शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की|
शोक सभा में पूर्व राज्य मंत्री धर्म सिंह मेहरा , पूर्व जिलाध्यक्ष जनता पार्टी चंदन सिंह मेहरा , क्षेत्र पंचायत सदस्य खिला चंद्र भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ,डीएन जोशी, शिवराज सिंह सुप्याल , पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह मलवाल, भैरव दत्त पांडे श्री जीत सिंह मेहरा, केडी जोशी, दीपक बिष्ट , लाल सिंह , लाल सिंह बगड़वाल, चंदन सिंह मटेला , शंकर उपे्ती, दीवान राम, डूंगर सिंह, प्रकाश भट्ट , अनिल जोशी , राजेंद्र बिष्ट , गोकुल जोशी , महेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा , पूरन सुप्याल, गोपाल दत्त भट्ट आदि मौजूद थे|